Pakistan Rains: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश से 3 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न जिलों में मंगलवार रात बादलों की गरज के साथ हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए.

Representational Image | PTI

पेशावर, 28 मई : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न जिलों में मंगलवार रात बादलों की गरज के साथ हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए. प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर जान-माल के नुकसान का विवरण दिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के कारण विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम नौ मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. ये घटनाएं स्वाबी, पेशावर, शांगला, स्वात और हरिपुर जिलों में हुई. पीडीएमए ने संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए और घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. प्राधिकरण ने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिया है कि बारिश के कारण अवरुद्ध सड़कों को दोबारा शुरु करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाए. यह भी पढ़ें: हिमालय के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है नेपाल : वरिष्ठ मंत्री

मौसम का यह मिजाज 31 मई तक बने रहने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि पीडीएमए का आपातकालीन संचालन केंद्र सभी संबंधित विभागों और राहत एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है. नागरिकों को पीडीएमए हेल्पलाइन नंबर 1700 पर कॉल करके किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना की रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Winner Prediction: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Preview: लाहौर में आज मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल