नोएडा, 21 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक महिला समेत तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी । मरने वालों में ट्रक का एक सहायक भी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह कन्हैयालाल नामक व्यक्ति ने थाना बादलपुर पुलिस को सूचना दी कि उसके ट्रक का सहायक तथा उन्नाव जिला निवासी देवेंद्र सिंह की अचानक मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी तरह थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाली महिला रजनी की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में समीर नामक युवक की मौत हो गई।
दूसरी तरफ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को बुधवार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अपूर्व भास्कर के रूप में की गयी है । उसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY