चंद्रपुर, 17 जून महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के तडोबा अंधेरी बाघ अभयारण्य में एक बाघिन और उसके दो शावकों को जहर देकर मारने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 10 जून को एक तालाब के पास से बाघिन और उसके दो शावकों के शव मिले थे।
यह भी पढ़े | Unlock 1.0: कोरोना से चल रही जंग का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को सराहा.
सूत्रों के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों को जहर देने की वजह से तीनों पशुओं की मौत होने का संदेह है , क्योंकि बाघिन और उसके शावकों के शरीर के अंग सही सलामत थे।
नागपुर के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) नितिन काकोडकर ने बताया, " तीनों आरोपियों ने महुआ का इस्तेमाल कर एक जंगली सुअर को मार दिया था और इसे कोंडेगांव के तालाब में फेंक दिया था। बाघिन और दो शावकों ने जंगली सुअर खाया था जिसके बाद, उनकी घटनास्थल 200 मीटर के दायर में मौत हो गई थी। "
यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारत में घुसपैठ कर चीन बना रहा था निगरानी चौकी, जो बना हिंसक झड़प का कारण.
उन्होंने बताया कि तीन बाघ क्षेत्र में कई दिनों से घूम रहे थे, लेकिन मानव-पशु टकराव की कोई घटना की खबर नहीं आई।
आरोपियों की पहचान सूर्यभान ठाकरे, श्रवण मादवी और नरेंद्र डडमाल के तौर पर हुई है। वे सभी कोडेगांव के निवासी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY