देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत, 251 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में अबतक इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 934 हो गयी है।
रांची, 18 नवंबर झारखंड में पिछले 24घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में अबतक इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 934 हो गयी है।
वहीं, संक्रमण के 251 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,742 तक पहुंच गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार रात जारी रिपोर्ट में उपरोक्त जानकारी के साथ बताया गया कि अबतक सामने आए कुल 1,06,742 संक्रमितों में से 1,03,171 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
विभाग ने बताया कि इस समय 2,637 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 934 अन्य की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | Haryana: 20 नवंबर से शुरू होगा Covaxin का ट्रायल, 2 फेज में होगा परीक्षण.
रिपोर्ट के मुताबिक गत 24 घंटे में राज्य में तीन संक्रमितो की मौत हुई जिनमें से धनबाद, देवघर और जामताड़ा के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में कुल 19,786 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 251 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में से रांची के 70, बोकारो के 53, तथा धनबाद के 29 मरीज शामिल हैं।
, इन्दु,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

