एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: मथुरा में जानलेवा बुखार से तीन और बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में फैला जानलेवा बुखार दिनोंदिन और अधिक खतरनाक होता जा रहा है. बीते दो दिन में डेंगू और बुखार से एक किशोर और दो बच्चों की मौत हो गई. इनमें छह माह का बच्चा भी शामिल है. इससे पूर्व फरह क्षेत्र के कोह व गोवर्धन के जचौंदा गांव में बुखार से कई बच्चों की मौत हो चुकी है.

Uttar Pradesh: मथुरा में जानलेवा बुखार से तीन और बच्चों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मथुरा, 17 सितंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में फैला जानलेवा बुखार दिनोंदिन और अधिक खतरनाक होता जा रहा है. बीते दो दिन में डेंगू और बुखार से एक किशोर और दो बच्चों की मौत हो गई. इनमें छह माह का बच्चा भी शामिल है. इससे पूर्व फरह क्षेत्र के कोह व गोवर्धन के जचौंदा गांव में बुखार से कई बच्चों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जनपद के मांट क्षेत्र के टैंटीगांव निवासी मुकेश के छह माह के बेटे लव को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था. परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ. बृहस्पतिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि सुरीर के गांव लोहई में राजन के आठ वर्षीय पुत्र रोहित को मंगलवार की रात अचानक बुखार और पेट में दर्द हुआ. परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई. इसी प्रकार, लोहई निवासी पिंकी के 15 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने बुधवार को डेंगू से दम तोड़ दिया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में सर्वेक्षण शुरू कराकर बुखार पीड़ितों के नमूने एकत्र किए हैं. नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शशिरंजन का कहना है कि सुरीर व लोहई में टीमें भेजी गई हैं. यह भी पढ़े :भक्त दिसंबर 2023 से राम मंदिर के ‘दर्शन’ कर सकेंगे

संचारी रोग नियंत्रण के प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वर्ण जयंती अस्पताल, जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में मलेरिया व डेंगू के जो मरीज भर्ती हैं उनमें से ज्यादातर की सेहत में सुधार हो रहा है. फरह व छाता क्षेत्र के गांवों में कराए गए सर्वेक्षण में अब तक डेंगू के 327 मामले पाए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).