Maharashtra: मोटरसाइकिल पर बैठने से इनकार करने पर तीन लोगों ने युवती से मारपीट की
नागपुर के वाठोडा इलाके में तीन लोगों ने 19 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर मारपीट की, क्योंकि उसने उनकी मोटरसाइकिल पर बैठने से इनकार कर दिया था.
नागपुर (महाराष्ट्र), 29 मई : नागपुर के वाठोडा इलाके में तीन लोगों ने 19 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर मारपीट की, क्योंकि उसने उनकी मोटरसाइकिल पर बैठने से इनकार कर दिया था. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में विशाल गायकवाड़ और दो अन्य लोगों का नाम दर्ज कराया है.
उन्होंने बताया, ‘‘यह घटना 26 मई की दोपहर की है. तीनों ने युवती को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की और उसके इनकार करने पर उससे मारपीट की. घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.’’ यह भी पढ़ें : MP में 100 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी बिलिंग घोटाला सामने आया
वाठोडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.
संबंधित खबरें
Ladki Bahin Yojana Big Update: महाराष्ट्र की लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, जनवरी-फरवरी की दोनों किस्तों के 3000 रुपये एक साथ आने की संभावना
Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO
Shinde on Salman Khan: सलमान खान के RSS कार्यक्रम में जाने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया बचाव, कही ये बात; VIDEO
Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहनों को e-KYC में सुधार का आखिरी मौका, जानें कैसे और कब तक पूरी करनी है प्रक्रिया
\