देश की खबरें | कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के ठाकुरपुकुर इलाके में बुधवार सुबह एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव फंदे से लटे मिले।
कोलकाता, 10 फरवरी पश्चिम बंगाल में कोलकाता के ठाकुरपुकुर इलाके में बुधवार सुबह एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव फंदे से लटे मिले।
पुलिस ने बताया कि चंद्रब्रत मंडल (50), उनकी पत्नी मायारानी (45) और उनका बेटा सुप्रियो (28) ठाकुरपुकुर के मंडलपाडा इलाके में अपने घर में मृत मिले हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के मुताबिक, ऐसा लगता है कि यह खुदकुशी का मामला है।
चंद्रब्रत राज्य विधानसभा में काम करते थे। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कई लोगों से पैसा उधार ले रखा था।
अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या चंद्रब्रत ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

