जरुरी जानकारी | हरियाणा में 2024 तक लगाये जायेंगे तीस लाख स्मार्ट बिजली मीटर: मंत्री

चंडीगढ़, चार जुलाई हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2024 तक राज्य में बिजली उपभोक्ताओं के घरों और अन्य प्रतिष्ठानों में 30 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे।

चौटाला ने कहा कि इन स्मार्ट बिजली मीटरों की निगरानी उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन से भी की जा सकती है। इन मीटरों को प्री-पेड तथा पोस्ट पेड दोनों प्रकार की किस्मों से जोड़ा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

चौटाला ने कहा कि पहले चरण में 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। उनमें से 1.5 लाख मीटर को गुड़गांव में पहले ही लगाया जा चुका है। इसी तरह, दूसरे चरण में 20 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा, “पहले चरण में राज्य में लगभग 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे, जिसके लिये केंद्र सरकार हरियाणा को 780 करोड़ रुपये की सहायता देगी। राज्य को 820 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।’’

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

चौटाला ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का मुद्दा उठाया था। बैठक में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और शेष राज्यों के बिजली मंत्री भी मौजूद थे।

बैठक में आर के सिंह ने पारेषण नुकसान को 30.2 प्रतिशत से घटाकर 17.4 प्रतिशत करने के लिये हरियाणा सरकार की सराहना की।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, स्मार्ट मीटर के बारे में चौटाला ने कहा कि ये हाईटेक उपकरण हैं, जो नवीनतम तकनीक से लैस हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मीटर का नियंत्रण बिजली निगमों के पास रहेगा और इन मीटरों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)