देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के तीन मरीज लापता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 23 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोविड​​-19 से संक्रमित पाए गए तीन मरीजों का पता नहीं लगाया जा सका है, क्योंकि उन्होंने नमूना संग्रह के दौरान अपने बारे में फर्जी जानकारी और गलत फोन नंबर दिए थे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उनमें से दो ने यहां एक अस्पताल के कर्मचारी होने का दावा किया था जबकि तीसरे व्यक्ति ने गलत पता दिया था।

यह भी पढ़े | Bihar Panchayat Primary School Teachers Recruitment: पंचायत प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती को लेकर बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, केवल राज्य के निवासी ही कर सकते हैं आवेदन.

अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम शुक्रवार को साकेत कॉलोनी गयी थी और दो अन्य संक्रमितों को इलाज के लिए लाने के मकसद से शनिवार को उनके बताये गये अस्पताल में गयी थीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपडा ने कहा कि उन्होंने फर्जी जानकारी प्रदान की थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हौसला, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां.

अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी होने का दावा करने वालो दोनों व्यक्तियों में शनिवार को कोरोनो वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी वहीं एक अन्य व्यक्ति शुक्रवार को संक्रमित पाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि जिले के अधिकारियों ने तीनों लोगों का पता लगाने के लिए तलाश शुरू की है।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बाद, अधिकारियों ने नमूना संग्रह के दौरान पते के लिए आधार कार्ड की जांच करने का निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)