MP Road Accident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जीप के पेड़ से टकराने से तीन की मौत, दो घायल
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक जीप के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
दमोह (मप्र), 26 मार्च : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक जीप के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की शाम को पटेरा थाना क्षेत्र के देवडोगरा गांव के पास हुई.
पटेरा पुलिस थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप वाहन एक पेड़ से टकरा गया. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Noida Fire Update: डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बेकाबू, मौके पर 35 से ज्यादा दमकल गाड़ियां, लोगों को सांस लेने हो रही दिक्कत
मिश्रा ने कहा कि वाहन में सवार दो अन्य घायल लोगों का इलाज जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

