देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

जियो

मालदा, चार जून पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

थाना प्रभारी संजय कुमार दास ने बताया कि जिले के हरिश्चंद्रपुर इलाके में अपराह्न तीन बजे तेज हवा चली और इसी दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग गांवों में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: कीझडी पुरातात्विक स्थल से जानवर के अवशेष मिले : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथु करमाकर (33), पीनू ओराओ (57) और सुलतान अहमद (23) के रूप में की गई है।

करमाकर के परिवार ने बताया कि बारदुआरी दक्षिण रामनगर गांव का निवासी करमाकर खेत में काम कर रहा था, तभी उस पर बिजली गिर गई।

यह भी पढ़े | Delhi University Exams 2020: डीयू के पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को नहीं देना होगा एग्जाम.

पीनू बारदुआरी दक्षिण रामनगर गांव के निकट ही बैशा गांव का निवासी था।

उसके रिश्तेदार महाबीर ओराओ ने बताया कि पीनू अपने घर के पीछे आम के बाग में काम कर रहा था, तभी उस पर बिजली गिर गई।

अहमद के भाई बरजहां अली ने बताया कि अहमद पर जब बिजली गिरी, उस समय वह भी खेत में काम कर रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अहमद नारायणपुर गांव का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि बिजली गिरने से रामनगर गांव निवासी कृष्ण साहा (22) बुरी तरह झुलस गया। उसे पहले हरिश्चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में चंचल सुपरस्पेशैलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका