Navi Mumbai Road Accident: नवी मुंबई में कार और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
ठाणे (महाराष्ट्र), 25 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे, तभी उनकी कार तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है. यह भी पढ़ें : Firecrackers Ban in Patna: बिहार सरकार ने पटना और तीन अन्य शहरों में पटाखों की बिक्री या इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया
इस दुर्घटना में दो पुरुषों और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है.
Tags
संबंधित खबरें
PNG Connection Guide 2026: महाराष्ट्र में पाइप वाली गैस के लिए कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और खर्चा
Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, CM देवेंद्र फडणवीस ने 3,000 नई ST बसों को दिखाई हरी झंडी
Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का फैसला, 25 तेंदुओं को गुजरात के रिलायंस फाउंडेशन के वंतारा केंद्र में किया गया शिफ्ट
Ashok Kharat Sex Scandal: अशोक खरात मामले में महाराष्ट्र सरकार पर भड़के राज ठाकरे, सीएम फडणवीस को घेरा, प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की
\