नयी टिहरी, 31 मार्च उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो शिक्षकों सहित तीन यात्रियों की मौत हो गयी। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।
उपजिलाधिकारी सदर संदीप कुमार ने यहां बताया कि चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर बागबाटा के पास शाम करीब साढ़े चार बजे ऋषिकेश से सेमंडीधार जा रही यह कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी ।
उन्होंने बताया कि हादसे के समय कार में दो शिक्षक तथा उनमें से एक की पत्नी सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी ।
उपजिलाधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान विजय प्रकाश जगूड़ी (37), सोनू कुमार (37) और कुमार की पत्नी मोनिता (34) के रूप में हुई है।
माना जा रहा है कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
जिला प्रशासन के अनुसार शिक्षक छुटटी बिताने के बाद अपने घर से सेमंडीधार वापस जा रहे थे । दोनों शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज (सेमंडीधार) में तैनात थे ।
दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY