एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आकाशीय बिजली से तीन की मौत : मुख्यमंत्री ने दिए चार-चार लाख रुपए सहायता के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में रविवार शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | आकाशीय बिजली से तीन की मौत : मुख्यमंत्री ने दिए चार-चार लाख रुपए सहायता के निर्देश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायबरेली (उप्र), 23 अगस्त उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में रविवार शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए बतौर सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े | गुजरात: अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भर गया पानी: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सलोन के उप जिला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि गोठिया तिवारीपुर गांव के लोग पास में ही स्थित एक बाग में जानवर चरा रहे थे तभी शाम को तेज बारिश होने लगी और कड़कती बिजली से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

सिंह ने बताया कि इसी दौरान उस पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | 4 Year Old Girl Raped & Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि यह घटना में जख्मी दीपांशी (12) और कमला (55) को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में झुलसे तीन अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए रायबरेली के जिलाधिकारी को मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).