MP में ट्रक के पुलिया से गिरने से तीन लोगों की मौत, 20 घायल
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में शादी पार्टी के लोगों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक के पुलिया से गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
अलीराजपुर, 10 मई : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर जिले में शादी पार्टी के लोगों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक के पुलिया से गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात चंद्रशेखर आजाद थाना क्षेत्र के करेटी गांव हुई.
पीड़ित लोग चंद्रशेखर आजाद नगर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान प्रकाश सोलंकी (20), लाला खराडी (60) और पंकज सोलंकी (15) के रुप में हुई है. तीनों पड़ोसी झाबुआ जिले के भुतखेड़ी गांव के रहने वाले थे. यह भी पढ़ें : कुतुब मीनार में हनुमान चालीसा का जाप कर रहे राइट-विंग ग्रुप के कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया
उन्होंने कहा कि हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं . गंभीर रुप से कुछ घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

