देश की खबरें | स्वयंसेवी संस्थान के तीन दिव्यांग लोगों ने खुद के बनाये मास्क वितरित किये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, तीन दिसम्बर जयपुर के जवाहर सर्किल पर एक स्वयंसेवी संस्थान के तीन दिव्यांग लोगों ने बृहस्पतिवार को खुद के बनाये मास्क का वितरण किया।

नारायण सेवा संस्थान से जुड़े इन दिव्यांग लोगों ने जवाहर सर्किल पर आम लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये मास्क का वितरण किया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2.37 लाख हुई, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास.

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवी संस्थान के बंसी लाल मेघवाल, राजेन्द्र कुर्मी और विक्रम बलाई ने स्वयं के बने हुए मास्क का वितरण किया।

मेघवाल ने कहा कि 'यह लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए फेस मास्क पहनना बहुत महत्वपूर्ण है।'

यह भी पढ़े | Farmers Protest: बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने किया देश के सपूतों का अपमान.

उदयपुर की संस्था के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 'नो मास्क, नो एंट्री' मुहिम के प्रति जागरूकता पैदा करने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिये संस्था से जुडे इन तीन लोगों ने स्वयं के बनाये मास्क वितरित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य जयपुर के आसपास के क्षेत्रों में 10,000 मास्क और पीपीई किट मुफ्त वितरित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)