देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सरगुजा में तीन दिन में तीन हथिनियों की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक और जंगली हथिनी मृत पाई गई। इस क्षेत्र में पिछले तीन दिन में तीन हथिनियों की मौत हो चुकी है।

जियो

बलरामपुर, 11 जून छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक और जंगली हथिनी मृत पाई गई। इस क्षेत्र में पिछले तीन दिन में तीन हथिनियों की मौत हो चुकी है।

राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में एक जंगली हथिनी का शव बरामद किया गया है। मंगलवार और बुधवार को भी वन विभाग ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से दो जंगली हथिनियों के शव बरामद किए थे। इनमें से एक हथिनी गर्भवती थी। अधिकारियों ने इस हथिनी की मौत जिगर और तिल्ली की समस्या से होने की आशंका जताई थी।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें वीडियो.

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि तीन दिनों में सभी मृत हाथी मादा हैं तथा ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी की मृत्यु एक ही कारण से हुई है।

पांडेय ने बताया कि आज जिस हथिनी का शव बरामद किया गया है उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं दो मृत हथिनियों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई है और उनकी मृत्यु स्वाभाविक नहीं है। रिपोर्ट में उनके जहर से मरने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में लगा भीषण आग : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हाथियों का दल राजपुर से प्रतापपुर की ओर गया था। इस दौरान हाथियों ने गांव में घरों को नुकसान पहुंचाया था। आशंका है कि इस दौरान हाथियों ने महुआ फूल या घरों में रखे यूरिया को खा लिया था।

बलरामपुर मंडल के वन मंडल अधिकारी प्रणव मिश्रा ने बताया कि हथिनियों के मरने की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर वन विभाग का दल पहुंच गया था।

मिश्रा ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हथिनियों की मृत्यु दो तीन दिन पहले हुई है। मृत्यु के कारणों के बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिल सकेगी।

वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में तालाबों और पानी वाले अन्य स्थानों से नमूना एकत्र कर लिए हैं तथा इनमें जहर की जांच की जा रही है।

बिलासपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मंसूर खान ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में वन विभाग ने बलरामपुर जिले में हाथी दांत के लिए हाथियों की हत्या करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। तीन हथिनियों की मौत में भी इस तरह से किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

खान ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। इसके बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी।

छत्तीसगढ़ के उत्तर क्षेत्र के सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और कोरिया जिले में हाथी और मानव के मध्य संघर्ष की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में हाथियों के हमले में कई लोगों की जान गई है तथा कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस