एजेंसी न्यूज

UP: बरेली में तीन सिपाहियों ने कैंटीन संचालक को पीटा, सभी को निलंबित किया

सुभाष नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतीश कुमार राय ने बताया कि तीन सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनु के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

UP: बरेली में तीन सिपाहियों ने कैंटीन संचालक को पीटा, सभी को निलंबित किया
Suspended- ANI

सुभाष नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतीश कुमार राय ने बताया कि तीन सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनु के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. सुभाष नगर के गणेशनगर निवासी अमित सक्सेना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 मार्च की रात नौ बजे जब वह सुभाष नगर चुंगी पर देशी शराब की दुकान में कैंटीन पर मौजूद थे तभी सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनू अपने एक अज्ञात साथी के साथ आकर रुपये मांगने लगे.

शिकायत में कहा कि रुपये देने से मना करने पर वे झगड़ा करने लगे और वहां से चले गए. पांच मिनट बाद लौटे और चाकू, बेल्ट और डंडे से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : ED के समन के बाद भी जोश में दिख रहें उद्धव के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर,कहा – नागरिकों की समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है :Video

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि तीनों को शनिवार को निलंबित कर दिया है. तीनों की तैनाती पुलिस लाइन में है. राय ने बताया कि सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).