जामनगर ,13 सितंबर गुजरात के जामनगर जिले में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें से दो भाई बहन थे और एक बच्ची इनकी रिश्ते की बहन थी।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम को कलमेघडा गांव की है जहां बच्चों के माता पिता खेतों में मजदूरी करते हैं।
कालावड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल (10), किरन (5),और उनकी रिश्ते की बहन रिया (5)खेलते खेलते पानी से भरे गड्ढे में कूद गए और डूब गए ।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY