विदेश की खबरें | उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने तीन लड़कों की हत्या की

पेशावर, 24 जुलाई उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन लड़कों की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात को मट्टानी इलाके में हुई। ये तीनों लड़के रिश्ते के भाई थे और एक मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | अमेरिकी सांसद ने भारत की तरह अफगान सिखों और हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की.

पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने लड़कों पर गोलियां चला दीं, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतकों की पहचान उस्मान अफरीदी, शहजाद अफरीदी और फारूक अफरीदी के तौर हुई है। तीनों की उम्र 18 से 19 साल के बीच थी।

यह भी पढ़े | अमेरिकी जेट के अवरोध के बाद बेरूत में हुई ईरानी विमान की आपात लैंडिंग.

पुलिस के अनुसार, शहजाद ‘फ्रंटियर कोर’ का जवान था और छुट्टियों में घर आया था।

घटना के बाद से ही स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पेशावर-कोहाट मार्ग जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)