विदेश की खबरें | सोलोमन द्वीप पर हिंसा के बाद तीन शव बरामद

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबरों में कहा गया है कि शु्क्रवार देर रात तीन शव बरामद किए गए।

सोलोमन द्वीप के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री मनासेह सोगावरे की ओर से लगाया गया 36 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार को समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने राजधानी होनियारा में कर्फ्यू लगा दिया।

सोगावरे ने कहा है कि हिंसा के लिए विदेशी हस्तक्षेप जिम्मेदार है और इसी के चलते उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है।

सोलोमन द्वीप पर करीब सात लाख लोग रहते हैं और यह ऑस्ट्रेलिया से 1500 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

ताइवान से नाता तोड़कर चीन के साथ संबंध प्रगाढ़ करने का सरकार का रुख देश के लोगों को पसंद नहीं है जिसे हिंसा के पीछे एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

सोलोमन द्वीप करीब एक हजार द्वीपों से मिलकर बना संप्रभु राष्ट्र है।

देश में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुलिस और राजनयिकों को लेकर एक विमान पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया के साथ एक द्विपक्षीय संधि के तहत सोगावरे के आग्रह पर यह तैनाती की गई है। घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र भी नजर रखे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)