विदेश की खबरें | इस बार नेवादा में जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के मद्देनजर स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों को अनसुना करते हुए ट्रंप शनिवार और रविवार को यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इससे पहले अधिकारियों ने रेनो और लास वेगास में ऐसे आयोजन की उनकी योजनाओं पर रोक लगा दी थी क्योंकि कार्यक्रमों में कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता।
कोरोना वायरस के मद्देनजर स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों को अनसुना करते हुए ट्रंप शनिवार और रविवार को यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इससे पहले अधिकारियों ने रेनो और लास वेगास में ऐसे आयोजन की उनकी योजनाओं पर रोक लगा दी थी क्योंकि कार्यक्रमों में कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता।
ट्रंप की टीम को इस चुनाव में नेवादा के महत्व का अनुमान है। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण राज्यों में ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.
वर्ष 2016 में यहां से हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप को हराया था।
इस बार ट्रंप के अभियान की ओर से यहां पर जीत के लिए जमीनी स्तर पर बहुत जोर लगाया जा रहा है जबकि इसके विपरीत डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से ऑनलाइन अभियान ही चलाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)