एजेंसी न्यूज

इस बार दोनों 'शहजादे' भाजपा को 'शह' देंगे और जनता 'मात' देगी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा नेताओं की ‘शहजादे’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के दोनों शहजादे भाजपा को 'शह' देंगे और जनता 'मात' देगी.

इस बार दोनों 'शहजादे' भाजपा को 'शह' देंगे और जनता 'मात' देगी: अखिलेश यादव
Credit -ANI

आजमगढ़ (उप्र), 22 मई : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा नेताओं की ‘शहजादे’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के दोनों शहजादे भाजपा को 'शह' देंगे और जनता 'मात' देगी. यादव ने आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उन्हें 'शहजादे' कहकर तंज किए जाने का जवाब दिया.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी और हम लोगों को शहजादे शहजादे कहा जा रहा है. इस बार देखना दोनों शहजादे मिलकर ऐसी शह देंगे और जनता ऐसी मात देगी कि इनका पता नहीं लगेगा (कि कहां गए). इस बार शहजादे शह देने वाले हैं और जनता मात देने वाली है." प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेता इन दिनों अपनी चुनावी रैलियां में सपा प्रमुख यादव और कांग्रेस नेता गांधी को शहजादे कहकर उन पर तंज कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : West Bengal Rain: पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश- ( Watch Video )

सपा प्रमुख ने भाजपा में लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा, "जो लोग जी20 लेकर घूम रहे थे उस पार्टी में सिर्फ दो लोगों की चलती है. बाकी सब शून्य हैं. हमारे जो लखनऊ वाले (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) हैं, इधर सुनने में आया है कि उनकी भी बदल गई है. यह जो समय-समय पर बुलडोजर लेकर चलते थे, उन्हें पता ही नहीं है कि इस बार लीकेज कहां पर है जिसके कारण सब पेपर लीक हो रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).