West Bengal Rain: पश्चिम बंगाल के कई जिलों  में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश-  ( Watch Video )
Credit -PTI

पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई.  बुधवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ जमकर बारिश हुई. कोलकाता के अलावा उत्तर 24 परगना, मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और नादिया जिलों में भारी बारिश हुई . मौसम विभाग के मुताबिक चार जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. इन दस दक्षिणी जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर तक तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. तूफानी मौसम के कारण अगले शुक्रवार से मछुआरों के समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह भी पढ़े :Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ रहा शक्तिशाली चक्रवात, मौसम विभाग ने मछुआरों ने लिए जारी किया अलर्ट- VIDEO

देखें वीडियो :