शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की भविष्यवाणी, कहा- गद्दारों की यह सरकार गिर जाएगी, रैलीयों में हो रहे आक्रामक
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ‘गद्दारों की सरकार’ बताया और कहा कि यह जल्द ही गिर जाएगी।
पुणे, दो अगस्त शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ‘गद्दारों की सरकार’ बताया और कहा कि यह जल्द ही गिर जाएगी।
शिंदे द्वारा अपने पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिराए जाने के बाद आदित्य जनता से जुड़ने के कार्यक्रम के तहत सतारा जिले के पाटन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में 20 जून से विश्वासघात सामने आ रहा है। यह गद्दारों की सरकार है, यह एक अनधिकृत, असंवैधानिक सरकार है। यह गिर जाएगी।”
आदित्य ने शिंदे गुट के इस दावे का मजाक उड़ाया कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ उनके विद्रोह ने 33 देशों में सुर्खियां बटोरीं। पूर्व मंत्री ने कहा, “क्रांति और विद्रोह करने के लिए साहस चाहिए, लेकिन इन लोगों के पास वह नहीं है।”
Tags
संबंधित खबरें
BMC Election Result 2026: बीएमसी पर BJP-शिंदे गठबंधन का कब्जा, उद्धव ठाकरे का 25 साल का वर्चस्व खत्म, जानें महायुति की जीत के प्रमुख कारण
BMC Election Exit Poll Results 2026: मुंबई की सत्ता पर किसका होगा कब्ज़ा? ABP माझा पर देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे
BMC Election 2026: 8 साल बाद मुंबई में होगा बीएमसी का चुनाव, 227 वार्डों में 15 जनवरी को वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल, गठबंधन और बड़े वादे
Municipal Corporation Elections 2026: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान
\