नयी दिल्ली, 28 अप्रैल ऊर्जा एवं पर्यावरण क्षेत्र की कंपनी थर्मैक्स को निजी क्षेत्र की एक तेल रिफाइनरी से निजी उपयोग वाले बिजली संयंत्र के निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए 271.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
प्रस्तावित बिजली संयंत्र से एक बड़ा कारखाना स्थापित करने के साथ-साथ आगामी परियोजनाओं की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
कंपनी ने बयान में कहा, “थर्मेक्स लिमिटेड ने निजी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी से 271.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। यह देश के पश्चिमी भाग में उनकी नई तेल से रसायन इकाई में निजी बिजली संयंत्र के निर्माण से जुड़े कार्यों के लिये है।
ऑर्डर में इंजीनियरिंग, खरीद या आपूर्ति और निर्माण तथा सिविल कार्य शामिल हैं।
बयान के अनुसार, यह परियोजना 16 महीने में पूरी होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY