देश की खबरें | कोरोना प्रतिबंधों के कारण दिवाली पर दिल्ली की जेलों में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 नवंबर कोविड​​-19 के मद्देनजर लगे प्रतिबंधों के कारण इस साल राष्ट्रीय राजधानी की जेलों में दिवाली समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि जेलों के अंदर मोमबत्तियां जलाई जाएंगी और कैदियों को विशेष भोजन दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी हुई तेज, सीएम नीतीश कुमार ने गर्वनर फागू चौहान को सौंपा इस्तीफा.

दिल्ली में तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल हैं। प्रकाश का पर्व दिवाली शनिवार को मनाया जाएगा।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, "इस साल, कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण दिवाली उत्सव के दौरान जेलों में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।"

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav: सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बटन दबाकर वर्चुअल दीपोत्सव वेब पोर्टल का किया शुभारंभ, देखें वीडियो.

जेल अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़ केंद्रीय जेल संख्या 4 के कैदी मिट्टी के दीयों की सजावट कर रहे हैं। कैदियों द्वारा तैयार दीयों को जेल परिसर में दुकानों के माध्यम से बेचा जाता है।

जेल प्रशासन द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 109 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। उनमें से 95 स्वस्थ हो गए हैं तथा दो की मौत हो गयी है। 12 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)