देश की खबरें | मेरे साथ ट्रोल करने, कार्यस्थल पर परेशान करने की घटनाएं हुईं : आयशा टकिया
जियो

मुंबई, 17 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चल रही लेकर तरह तरह की अटकलों के बीच अभिनेत्री आयशा टाकिया ने दावा किया है कि उन्हें कार्यस्थल पर परेशान किया गया था।

अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वे उन प्रियजनों का साथ दें जो इसी तरह के अनुभवों से गुजरते हैं।

यह भी पढ़े | CBSE 10th 12th Exams 2020: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के बचे हुए पेपर नहीं हो, दिल्ली सरकार ने एचआरडी मंत्री से की मांग.

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्र स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी।

उनके निधन के बाद कई कलाकारों ने दावा किया है कि फिल्म उद्योग में भाई भतीजावाद है और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के बच्चों को तरजीह दी जाती है जबकि बाहरी व्यक्ति को परेशान किया जाता है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल चार जवानों की हालत स्थिर.

टकिया ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 2004 में ‘‘ टारज़नः द वंडर कार" से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं।

उन्होंने कहा, " मेरे साथ ट्रोल करने और कार्यस्थल पर परेशान करने की घटनाएं हुईं है। मैं इस बारे में जागरुकता फैलना चाहती हूं और कहना चाहती हूं कि अगर आपको कोई यह एहसास कराता है कि आप छोटे हैं या बेकार हैं तो कृपया बोलिए। "

उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

34 वर्षीय अभिनेत्री 2011 में आई "मोड़" फिल्म के बाद से सिनेमा जगत से दूर हैं।

उन्होंने मंगलवार को कहा, " कृपया जान लें कि आप अतुल्य और अद्वितीय हैं। आपको यही होना चाहिए और उसके लिए लड़िए, जिसके आप हकदार हैं। आप होशियार और अलग हैं। आप उन्हें जीतने नहीं दें। कृपया किसी से बात कीजिए। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)