एजेंसी न्यूज

16 अप्रैल की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

16 अप्रैल की बड़ी खबरें और अपडेट्स
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने जलाई परिसीमन प्रस्ताव की प्रति, काला झंडा लगाकर किया विरोध

यूक्रेन पर बीती रात रूसी हमलों में 14 लोगों की मौत

रूसी हमलों की चपेट में आ कर कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है. गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मिसाइल और ड्रोन हमले पूरी रात चलते रहे. अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में दो बच्चो की भी मौत हुई है. ये हमले 32 घंटे के ऑर्थोडॉक्स ईस्टर संघर्षविराम के खत्म होने के तुरंत बाद हुए. हालांकि संघर्ष विराम का उल्लंघन भी दोनों तरफ से कई बार हुआ.

यूक्रेन के पोर्ट सिटी ओडेसा पर मिसाइलों और ड्रोन के हमले में 7 लोगों की मौत हुई है. शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुक सर्गेइ लिसाक ने टेलिग्राम पर यह लिखा है. राजधानी कीव पर हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी है. शहर के मेयर विटालि किश्चको ने यह जानकारी दी.

राजधानी में कई जगहों पर धमाकों की वजह से इमारतों और गाड़ियों में आग लग गई, खिड़कियों के कांच टूटे और होटलों के फसाड को नुकसान पहुंचा. आपातकालीन सेवा ने नुकसान का आकलन करने के बाद यह जानकारी दी है. कीव के पोडिल्स्की डिस्ट्रिक्ट में एक इमारत के मलबे से बचावकर्मियों ने एक बच्चे को बाहर निकाल. 18 मंजिल की यह इमारत ड्रोन हमले के बाद ढह गई.

रूस की तरफ दक्षिमी क्रास्नोदार क्राई इलाके में दो बच्चों की मौत हुई है. इलाके के गवर्नर वेनियामिन कोंड्रातयेव ने इसकी जानकारी दी. रूसी हमलों की वजह से यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइल अलर्ट था और निवासियों को अलर्ट बंद होने तक शेल्टरों में रहने को कहा गया था. कीव पर हमले में 45 लोग घायल हुए हैं इनमें कई स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं.

भारत में संसद का विशेष सत्र, परिसीमन को लेकर गुस्से में विपक्ष

भारत में संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे. इनका उद्देश्य 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पूरी तरह लागू करना है. इसके अलावा दो और बिल हैं जिनमें परिसीमन विधेयक 2026 महत्वपूर्ण है.

संसद में पेश होंगे ये तीन बिल

-केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026

-परिसीमन विधेयक, 2026, लोकसभा और विधानसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना

-संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यह विशेष सत्र महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक “ऐतिहासिक कदम” साबित होगा. प्रधानमंत्री के आज संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर बोलने की संभावना है. सरकार का दावा है कि इस विधेयक के जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी.

वहीं, परिसीमन प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विरोध भी तेज हो गया है. सत्र से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर और काला झंडा दिखाकर विरोध जताया. इसके साथ ही राज्यभर में इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2026 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).