कोहिमा, 21 सितंबर केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने बुधवार को कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों को ऐसे केंद्रों के तौर पर विकसित किया जाना चाहिए जहां सीखने के लिए मौके हों और इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा ‘अकांक्षी’ जिले किफिर में लागू की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा और मूल्यांकन करने के मकसद से यहां का दौरा करते हुए यह बात कही।
बता दें कि जिला किफिर नगालैंड के सबसे दूरस्थ जिलों में से एक है और राज्य की राजधानी से लगभग 215 किमी दूर है।
भौमिक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अच्छे आंगनबाडी केंद्रों के बिना स्कूलों और विश्वविद्यालयों में अच्छे उत्पाद नहीं होंगे।
उन्होंने कहा, ''आंगनवाड़ी केंद्र सीखने के लिये केंद्र होने चाहिए और कार्यकर्ताओं को इसके लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।''
केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से जिले में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी पेश करने को कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY