देश की खबरें | दलित दंपति की पिटाई के मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच हो : महिला आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्य प्रदेश के गुना में एक दलित दंपति की पुलिस द्वारा कथित तौर पर निर्दयता से पिटाई की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस से कहा कि इस मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्य प्रदेश के गुना में एक दलित दंपति की पुलिस द्वारा कथित तौर पर निर्दयता से पिटाई की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस से कहा कि इस मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इस घटना को लेकर आयोग बेहद चिंतित है। पुलिस की भूमिका और कर्तव्य होता है कि वह कानून व्यवस्था की रक्षा करे, अपराध रोके और अपराध होने के कारणों को कम करे।’’

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, फोर्ट में पांच मंजिला इमारत हुई धराशायी तो मलाड में गिरा रूम का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और रिपोर्ट जल्द से जल्द आयोग के समक्ष भेजी जाए।

गौरतलब है कि गुना के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिये निर्धारित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने एक दलित दंपति की कथित तौर पर पिटाई की थी। दंपति ने मंगलवार को इस मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लिया।

यह भी पढ़े | मुंबई: शहर में भारी बारिश के बाद सायन एरिया में हुआ गंभीर जलभराव : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं ।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस लाठी से एक आदमी को कथित तौर पर पीट रही है और उसकी पत्नी और अन्य लोग उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें महिला भी अपने पति के ऊपर लेट जाती है और महिला पुलिसकर्मी उसे हटाते हुए नजर आ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\