देश की खबरें | अश्विनी कुमार ने त्यागपत्र में जो कहा है उसमें कुछ सच्चाई हो सकती है: तिवारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में जो बाते की हैं उनमें कुछ सच्चाई हो सकती है और ‘जी 23’ समूह के नेताओं ने भी 2020 भी इसी तरह की चिंताएं प्रकट की थीं।
लुधियाना, 16 फरवरी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में जो बाते की हैं उनमें कुछ सच्चाई हो सकती है और ‘जी 23’ समूह के नेताओं ने भी 2020 भी इसी तरह की चिंताएं प्रकट की थीं।
पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वह 46 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।
आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य तिवारी ने कहा कि कुमार का इस्तीफा गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह अच्छे व्यक्ति हैं, एक अच्छे वकील हैं जो बेहतरीन जिरह करते हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में जो कहा है उसमें कुछ न कुछ सच होगा। जी 23 समूह ने भी 2020 में इन चिंताओं को आलाकमान के समक्ष उठाया था।’’
तिवारी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पंजाब में हिंदू-सिख का मुद्दा उठा रहे हैं वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथ में खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने समुदाय आधारित राजनीति को कभी पसंद नहीं किया और वे ‘पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत’ में विश्वास करते हैं।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

