एजेंसी न्यूज

भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गई है.

भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 30 जनवरी : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गई है.

भाजपा के नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपराधियों, माफिया और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हैं. रविवार को यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए ट़्वीट किया, ‘‘बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) की ब्रेकिंग न्‍यूज : भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी...अब तक आपराधिक छवि के 99 उम्मीदवारों को टिकट दे (भाजपा) चुकी है.’’ यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में अपनी पहली वर्चुअल रैली के लिए मांगे सुझाव

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख पर अपराधियों, गुंडों, माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ट़वीट किया था, ‘‘चोला समाजवादी + सोच ‘दंगावादी’ + सपने ‘परिवारवादी’ = तमंचावादी’’. भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 403 सीटों में से अब तक 294 पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).