देश की खबरें | बिहार पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने का सवाल ही नहीं : मुंबई के पुलिस आयुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस के प्रमुख परमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि बिहार की पुलिस टीम के साथ सहयोग नहीं करने का सवाल ही नहीं है। बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच के लिए महानगर आई हुई है।
मुंबई, तीन अगस्त मुंबई पुलिस के प्रमुख परमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि बिहार की पुलिस टीम के साथ सहयोग नहीं करने का सवाल ही नहीं है। बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच के लिए महानगर आई हुई है।
सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है और मामले की जांच हर संभावित बिंदु से की जा रही है।
यह भी पढ़े | चार अगस्त की रात घरों में दीपमालाएं जला कर भगवान राम की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें: शिवराज सिंह चौहान.
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस तरह की खबरें हैं कि अभिनेता को बाइपोलर बीमारी थी और उनका उपचार चल रहा था तथा वह इसकी दवा ले रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, यह हमारे लिए जांच का विषय है।’’
यह भी पढ़े | अयोध्या: राम मंदिर का राजीव गांधी जी पहले ही कर चुके है शिलान्यास, दिग्विजय सिंह ने किया दावा.
मामले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज करने के बाद जांच चल रही है और मुंबई पुलिस ने अभी तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
उन्होंने बताया कि सुशांत की बहन के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)