BCCI Announced Squad For 3rd 4th Test vs Aus: आखिरी दो टेस्ट के लिये भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, खराब फॉर्म में चल रहे राहुल बरकरार
भारतीय चयन समिति ने रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिये वही टीम बरकरार रखी और लगातार असफलताओं के बावजूद केएल राहुल पर भरोसा बनाए रखा.
नयी दिल्ली, 19 फरवरी भारतीय चयन समिति ने रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिये वही टीम बरकरार रखी और लगातार असफलताओं के बावजूद केएल राहुल पर भरोसा बनाए रखा.अनुभवी बायें हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बचे हुए दो मैचों के लिये टीम में वापस जुड़ गये हैं. वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट के लिये टीम का हिस्सा थे लेकिन बंगाल के खिलाफ रणजी ट्राफी फाइनल में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिये उन्हें ‘रिलीज’ किया गया था. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के 5 हीरो, जिन्होंने तीसरे दिन ही पलटी टीम की बाजी
रणजी ट्राफी में सौराष्ट्र को खिताब दिलाने वाले उनादकट ने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये वनडे टीम में भी वापसी की है जो टेस्ट श्रृंखला के बाद खेली जाएगी. गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। वह टी20 विश्व कप, बांग्लादेश दौरे, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नहीं खेले थे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम का भी हिस्सा नहीं हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिये लौटेंगे.
रोहित पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे के लिये उपलब्ध नहीं होंगे और हार्दिक पंड्या मैच में टीम की अगुआई करेंगे. जहां तक खराब फॉर्म में चल रहे राहुल का संबंध है तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम प्रबंधन उन्हें पर्याप्त मौके देना चाहेगा.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिये भारतीय टीम इस प्रकार: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम इस प्रकार: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शारदुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

