खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया में टेस्ट के लिये रूकने में कोई गुरेज नहीं: पंड्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हार्दिक पंड्या आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला ने रविवार को कहा कि अगर टीम प्रबंधन चाहता है तो उन्हें रूकने में कोई गुरेज नहीं।

सिडनी, छह दिसंबर हार्दिक पंड्या आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला ने रविवार को कहा कि अगर टीम प्रबंधन चाहता है तो उन्हें रूकने में कोई गुरेज नहीं।

पीठ की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले पंड्या ने अभी नियमित तौर पर गेंदबाजी शुरू नहीं की है, उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर के मैचों में बल्ले से चमकदार प्रदर्शन किया जिससे मेहमान टीम वनडे श्रृंखला के दो मैच गंवाने के बाद टी20 श्रृंखला अपने नाम करने में सफल रही।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: भारत टीम ने T20 सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

यह पूछने पर कि क्या वह 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये रूकना चाहेंगे तो पंड्या ने कहा, ‘‘यह अलग तरह का मुकाबला है, मुझे लगता है कि मुझे होना चाहिए, मेरा मतलब मुझे कोई परेशानी नहीं है लेकिन अंत में यह फैसला प्रबंधन पर है। इसलिये हां, मुझे नहीं लगता कि मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ कह सकता हूं। ’’

मुंबई इंडियंस की इंडियन प्रीमियर लीग में खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद पंड्या आस्ट्रेलिया पहुंचे।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, T20 सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा.

भारतीय हरफनमौला पंड्या ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जरूरत के समय मैच फिनिश करने में महारत हासिल करने पर काम किया।

पंड्या ने 22 गेंद में 42 रन की आक्रामक पारी खेलकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभायी। उनकी मदद से मेहमान टीम ने अंतिम ओवर में 14 रन बनाकर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

पंड्या ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान मैं जरूरत के समय मैच फिनिश करने पर ध्यान लगाना चाहता था। यह मायने नहीं रखता कि मैं ज्यादा रन जुटाऊं या नहीं। ’’

यह आल राउंडर रविवार को एससीजी में बनी परिस्थितियों के लिये नया नहीं था, उन्होंने पिछले कुछ मैचों में ऐसे ही हालात में कुछ में जीत दिलायी जबकि कुछेक में हार का भी सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई दफा ऐसी स्थितियों में हो चुका हूं और मैंने अपनी गलतियों से सीख ली। मैं आत्मविश्वास के साथ खेलता हूं और इससे खुद को प्रेरित करता हूं और अति आत्मविश्वासी नहीं बनता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा उस समय को याद रखता हूं जब हमने बड़े स्कोर का पीछा किया और इससे मदद मिलती है। ’’

पंड्या ने पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज डेनिलय सैम्स पर दो छक्के जमाये जिससे भारत ने दो गेंद रहते जीत हासिल की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैच के दौरान वे क्या करते हैं, इस पर ध्यान देने के बजाय मैं क्या कर सकता हूं, इस पर ध्यान देता हूं। यह दो बड़े शॉट की बात थी और आज ऐसा हो गया। मैं हमेशा खुद का समर्थन करता हूं। यह ऐसे हालात हैं जिसमें मैं हमेशा खेला हूं। टीम को जिसकी भी जरूरत होती है, मैं हमेशा ऐसा करने की कोशिश करता हूं। ’’

पंड्या ने कहा, ‘‘यह बहुत सरल चीज है। मैं स्कोरबोर्ड को देखकर खेलना चाहता हूं ताकि मैं जान सकूं कि कौन से गेंदबाज को निशाना बनाया जाये। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\