देश की खबरें | चक्रवात निसर्ग के बाद रायगढ़ जिले में सेवा बहाल करने का काम शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल और स्थानीय प्राधिकारों ने चक्रवाती तूफान निसर्ग से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सेवाओं को बहाल करने का काम बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया।

जियो

मुंबई, चार जून राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल और स्थानीय प्राधिकारों ने चक्रवाती तूफान निसर्ग से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सेवाओं को बहाल करने का काम बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया।

चक्रवात ने बुधवार दोपहर जिले के श्रीवर्धन के पास दस्तक दी थी । तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण तटवर्ती क्षेत्र अलीबाग, रेवदांडा, मुरूड, म्हासला और रोहा बहुत प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: कीझडी पुरातात्विक स्थल से जानवर के अवशेष मिले : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि कई कच्चे मकान, झोपड़ियां गिर गई, सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और बिजली के कई खंभे भी गिर गए। तूफान की वजह से कई मकानों के छप्पर भी उड़ गए।

उन्होंने बताया कि हरिहरेश्वर, श्रीवर्धन और दिवे अगार समेत अन्य प्रभावित जगहों पर मशीनों की मदद से, गिरे हुए पेड़ों को हटाया गया।

यह भी पढ़े | Delhi University Exams 2020: डीयू के पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को नहीं देना होगा एग्जाम.

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मी इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं ।

एनडीआरएफ की टीम ने अलीबाग, रेवदांडा और अन्य तहसीलों में मकानों को ठीक करने में लोगों की मदद की ।

अधिकारी ने बताया कि बिजली के कई खंभे गाड़ियों और मकान पर गिर गए । नुकसान के कारण कुछ इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई ।

राज्य में एनडीआरएफ की 20 टीमों में से सात टीम आपात स्थिति से निपटने के लिए रायगढ़ जिले में तैनात है तथा बृहस्पतिवार सुबह और कर्मी वहां पहुंच गए ।

एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘चक्रवात के बाद सेवाओं को बहाल करने के लिए एनडीआरएफ की और टीमें रायगढ़ गयी है। महाराष्ट्र में कुल 20 टीमें तैनात हैं । इसमें सात-सात टीम रायगढ़ और मुंबई में व्यवस्था बहाल करने के काम में जुटी है। ’’

रायगढ़ के अलावा टीम मुंबई और ठाणे के तटवर्ती क्षेत्रों में भी काम में जुटी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका