एजेंसी न्यूज

MP: ग्रामीणों ने बिना बताए शहर जाने पर मांमा-भांजी को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बिना बताए गांव से बाहर शहर जाने पर ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोरी और उसके 48 वर्षीय मामा को जूतों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाने के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

MP: ग्रामीणों ने बिना बताए शहर जाने पर मांमा-भांजी को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

भोपाल: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बिना बताए गांव से बाहर शहर जाने पर ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोरी और उसके 48 वर्षीय मामा को जूतों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाने के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि घटना छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के अंबाझिरी गांव में शनिवार को हुई जिसके बाद आठ नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मोहखेड़ा थाना प्रभारी गोपाल ढसले ने शिकायत के हवाले से बताया कि ग्रामीणों के एक समूह (आदिवासी सामाजिक पंचायत के लोगों) ने पीड़िता पर आरोप लगाया कि वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ बाहर गई जो उसका मामा है. उन्होंने कहा कि गांव वापस आने पर ग्रामीणों ने 17 वर्षीय लड़की और 48 वर्षीय व्यक्ति के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. यह भी पढ़े: राजस्थान: बीएसपी नेता रामजी गौतम को कार्यकताओं ने जूते की माला पहनाकर गधे पर घुमाया, मुंह पर पोती कालिख

समूह के आदेश के तहत लड़की और पुरुष दोनों को जूतों की माला पहनाकर तीन गांवों में घुमाया गया. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने भी छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक से तीन सप्ताह में घटना की रिपोर्ट मांगी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).