देश की खबरें | केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय बाल भवन से बच्चों के लिये राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार शुरू करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को राष्ट्रीय बाल भवन से बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार शुरू करने के लिये योजना बनाने को कहा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अगस्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को राष्ट्रीय बाल भवन से बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार शुरू करने के लिये योजना बनाने को कहा ।

निशंक ने नयी दिल्ली में राष्ट्रीय बाल भवन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिया ।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: केरल सचिवालय में लगी आग, विपक्ष का आरोप- गोल्ड स्मगलिंग की फाइलें जलाने की साजिश.

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय बाल भवन हमारे बच्चों को विभिन्न गतिविधियां सिखाने वाला एक बड़ा मंच है और हमें इसकी गतिविधियों का क्षेत्रीय केन्द्रों तक विस्तार करना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस मंच का लाभ उठा सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बच्चों में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के क्रम में राष्ट्रीय बाल भवन को बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार शुरू करना चाहिए । ’’

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समय सीमा 2 महीने के लिए बढ़ाई गई: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निशंक ने अधिकारियों को इस संबंध में एक योजना बनाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से राष्ट्रीय बाल भवन में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने वेबिनार के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रमों पर ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\