विदेश की खबरें | चीन से संबंध के संदेह में ब्रिटेन की संसद ने नया टिकटॉक खाता बंद किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, चार अगस्त ब्रिटेन के कई सांसदों द्वारा संसद सदस्यों की जानकारी चीन के साथ साझा किए जाने की आशंका जताये जाने के बाद ब्रिटिश संसद ने अपने टिकटॉक खाते (अकाउंट) को बंद कर दिया। कुछ दिन पहले ही यह अकाउंट शुरू किया गया था।

पिछले साल कई ब्रिटिश सांसदों ने संयुक्त रूप से 'हाउस ऑफ कॉमन्स' और 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' दोनों सदनों के अध्यक्षों को लिखकर 27 जुलाई से शुरू हुए खाते को बंद करने की मांग की।

पत्र के मुख्य लेखक, पाकिस्तानी मूल के कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद नुस गनी ने ट्वीट कर इस पत्राचार की जानकारी दी। इसमें कहा गया था कि टिकटॉक के अधिकारी “सांसदों को ये समझाने में विफल रहे कि कंपनी डेटा हस्तांतरण को रोक सकती है”।

संसद के एक प्रवक्ता ने कहा कि सदस्यों की प्रतिक्रिया के आधार पर हम ब्रिटेन की संसद के टिकटॉक खाते को बंद कर रहे हैं।

हालांकि, टिकटॉक की मूल कंपनी चीन स्थित बाइटडांस है, लेकिन वह चीन की सरकार से संबंध को इंकार करती है। कंपनी का दावा है कि सभी डेटा अमेरिका और सिंगापुर में संग्रहीत है।

टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने कहा, “हालांकि यह निराशाजनक है कि संसद अब ब्रिटेन में टिकटॉक का उपयोग करने वाले लाखों लोगों से नहीं जुड़ पाएगी। हम संसद के उन सदस्यों को आश्वस्त करने के प्रस्ताव को दोहराते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)