देश की खबरें | हरियाणा में कोवैक्सीन के परीक्षण का तीसरा चरण 20 नवंबर को होगा शुरु
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 18 नवंबर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि हरियाणा में कोवैक्सीन के परीक्षण का तीसरा चरण 20 नवंबर को शुरु होगा। उन्होंने वैक्सीन के परीक्षण के लिए सबसे पहले उनपर टीकाकरण करने की इच्छा जाहिर की है।

भारत बायोटेक कोवैक्सीन का विकास आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के साथ भागीदारी में कर रही है।

यह भी पढ़े | हरियाणा के जींद में 66 लोग कोरोना संक्रमित, 8 शिक्षक और 11 छात्र शामिल: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले महीने वैक्सीननिर्माताओं ने कहा था कि वैक्सीन के पहला और दूसरे चरण का परीक्षण और विश्लेषण सफल रहा है और अब तीसरे चरण का परीक्षण शुरु किया जा रहा है।

विज ने ट्वीट कर कहा,“हरियाणा में भारत बायोटेक निर्मित कोवैक्सीन के परीक्षण का तीसरा चरण 20 नवंबर को शुरु होगा। मैंने सबसे पहले खुदपर टीकारण करने की इच्छा जाहिर की है।”

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- 2023 तक यमुना नदी के प्रदूषण को 90 प्रतिशत कम करेंगे.

भारत बायोटेक ने सोमवार को कहा था कि आईसीएमआर के साथ साझेदारी में आयोजित कोवैक्सीन का तीसरे चरण का परीक्षण भारत में 25 केंद्रों में 26,000 लोगों के साथ किया जा रहा है।

यह भारत में कोविड-19 वैक्सीन के लिए आयोजित किया गया सबसे बड़ा नैदानिक परीक्षण है।

विज ने पहले ही कहा था कि जुलाई में रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कोवैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)