एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 488 अंक चढ़ा

बैंकिंग शेयरों में लिवाली और मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 488.4 अंक चढ़कर 58,461.02 पर पहुंच गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 488 अंक चढ़ा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 30 अगस्त : बैंकिंग शेयरों में लिवाली और मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 488.4 अंक चढ़कर 58,461.02 पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 154.55 अंक बढ़कर 17,467.45 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा स्टील, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.

इस दौरान सिर्फ भारती एयरटेल और डॉ रेड्डीज ही लाल निशान में थे. अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो में बढ़त थी, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट हुई. अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स सोमवार को 861.25 अंक या 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,972.62 पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : छात्रा की यूनिफॉर्म उतारने के आरोप में मिजोरम की शिक्षिका निलंबित

दूसरी ओर निफ्टी 246 अंक या 1.4 फीसदी गिरकर 17,312.90 पर आ गया. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 104.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 561.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).