एजेंसी न्यूज

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 पर आया

अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा निराशाजनक व्यापक आर्थिक आकंड़ों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और इसके चलते बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया.

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 पर आया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 4 अगस्त : अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा निराशाजनक व्यापक आर्थिक आकंड़ों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और इसके चलते बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया.

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.21 के भाव पर खुला लेकिन जल्द ही यह 79.51 के स्तर पर खिसक गया. इस तरह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में ही 36 पैसे टूट गया. बुधवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे गिरकर 79.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो चालू वित्त वर्ष में एक दिन के कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट थी. यह भी पढ़ें : पीसीएस प्री-2021 के परिणाम रद्द, आयोग को पूर्व सैनिकों को आरक्षण देने का निर्देश

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत गिरकर 106.41 पर आ गया. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत चढ़कर 97.01 डॉलर प्रति बैरल पर था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).