विदेश

Balochistan Terror Attack: अमेरिका और चीन ने बलूचिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की, कहा, ''आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देंगे पाकिस्तान का साथ''

अमेरिका और चीन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है. अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने 'एक्स' पर लिखा कि अमेरिका पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए कई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई.

Balochistan Terror Attack: अमेरिका और चीन ने बलूचिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की, कहा, ''आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देंगे पाकिस्तान का साथ''
Credit -Latestly.Com

Balochistan Terror Attack: अमेरिका और चीन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है. अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने 'एक्स' पर लिखा कि अमेरिका पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए कई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. शांति और स्थिरता को बाधित करने वाली कोई भी हिंसा अक्षम्य है. हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के साथ खड़े हैं और हम उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.

वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि चीन पाकिस्तान में हुए आंतकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है और मृतकों के प्रति शोक प्रकट करता है. चीन किसी भी तरह के आतंकवाद का डटकर विरोध करता है और पाकिस्तान द्वारा आंतकवाद विरोधी कार्रवाई चलाने, सामाजिक एकता और स्थिरता बनाए रखने तथा जन सुरक्षा का समर्थन जारी रखेगा.

ये भी पढें: Balochistan Terror Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 37 लोगों की मौत, बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में वारदात को दिया अंजाम

गौरतलब है कि 26 अगस्त को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कई आतंकवादी हमले हुए. इस दौरान बंदूकधारी हत्यारों ने बलूचिस्तान में पाक सुरक्षा बल और पुलिस पर हमला किया. उन्होंने गाड़ियों को रोक कर तीन दर्जन से ज्यादा बेगुनाह नागरिकों को मार डाला. आतंकियों ने सड़क और रेलवे जैसी बुनियादी ढ़ांचों को भी बर्बाद कर दिया.

एजेंसी इनपुट के साथ...

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).