जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने सार्वभौमिक बैंक के गठन संबंधी अन्नपूर्णा फाइनेंस के आवेदन को नकारा

मुंबई, छह जून भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक सार्वभौमिक बैंक की स्थापना से संबंधित अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के आवेदन को खारिज कर दिया है।

‘सार्वभौमिक बैंक’ ऐसे वित्तीय संस्थान को कहते हैं जो एक ही छत के नीचे बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की एक व्यापक श्रेणी मुहैया कराता है। इनमें वाणिज्यिक और निवेश बैंकिंग गतिविधियां भी शामिल होती हैं।

आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इसने एक सार्वभौमिक बैंक की स्थापना के लिए अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दायर आवेदन की जांच का काम पूरा कर लिया है।

बयान के अनुसार, “दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित प्रक्रिया के हिसाब से आवेदन के आकलन के आधार पर आवेदक को एक सार्वभौमिक बैंक स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन देने के उपयुक्त नहीं पाया गया था।”

केंद्रीय बैंक ने सार्वभौमिक बैंकों के लाइसेंस पर जारी दिशानिर्देशों के तहत आवेदन प्राप्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)