देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर करीब 88 प्रतिशत पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर रविवार को लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या के मामले में राष्ट्रीय राजधानी अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में 10 वें स्थान पर आ गई है क्योंकि महानगर में संक्रमित मरीजों की संख्या ‘‘लगातार कम हो रही’’ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर रविवार को लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या के मामले में राष्ट्रीय राजधानी अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में 10 वें स्थान पर आ गई है क्योंकि महानगर में संक्रमित मरीजों की संख्या ‘‘लगातार कम हो रही’’ है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,904 है, जबकि शनिवार को 12,657, शुक्रवार को 13,681, गुरुवार को 14,554 और बुधवार को 14,954 थी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने रविवार को अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 87.95 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि शनिवार को यह 87.29 प्रतिशत थी। हालांकि, संक्रमण की पुष्टि की दर शनिवार के 5.56 प्रतिशत से बढ़कर 6.13 प्रतिशत हो गई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,075 नये मामले सामने आये, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,30,606 हो गये, जबकि बीमारी से 21 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,827 हो गई।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कटनी जिले में आज रात 8 बजे से 2 अगस्त सुबह पांच बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, नियम नहीं पालन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई.

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, 1,807 मरीज या तो ठीक हुए हैं, या उन्हें छुट्टी दे दी गई या वे शहर से बाहर चले गए।

मरीजों की संख्या वाली राज्यों की एक सूची साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज दिल्ली 10 वें स्थान पर आ गई है। लोग ठीक हो रहे हैं और सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।’’

दिल्ली शनिवार को सूची में आठवें और कुछ दिन पहले दूसरे स्थान पर थी।

गत 11 से 19 जुलाई तक लगातार 1,000 से 2,000 के बीच नए मामले सामने आ रहे थे। गत 19 जुलाई को 1,211 मामले सामने आए थे।

गत 20 जुलाई को नए मामलों की संख्या घटकर 954 रह गई लेकिन अगले ही दिन यह बढ़कर 1,349 हो गयी।

मंगलवार से, फिर से 1,000 से अधिक नए मामले सामने आने लगे। हालांकि, शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,904 रही, जो उसके पिछले दिन 12,657 थी।

अब तक, लगभग 1,14,875 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं,बाहर जा चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को अब तक के सर्वाधिक 3,947 नए मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अब तक कुल 9,46,777 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसका मतलब है प्रति दस लाख आबादी में 49,830 जांच हुई हैं।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 17,533 नमूनों की जांच की गई हैं, जिनमें 12,501 रैपिड एंटीजन जांच और 5032 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि निजी और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध 15,475 बिस्तरों में से केवल 2,856 पर मरीज भर्ती हैं, जबकि 6,976 मरीज घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं।

बुलेटिन में यह भी कहा कि विभिन्न कोविड देखभाल केंद्रों में कुल 9,444 बिस्तरों में से 3,202 पर ही लोग हैं, जहां वे पृथक-वास में रह रहे हें, जिनमें वंदे भारत मिशन के तहत और अन्य उड़ानों से लौटे लोग भी शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 714 हो गई है।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\