देश की खबरें | विभिन्न मंदिरों में हाल में तोड़फोड़ की घटनाएं ‘अपनी तरह के अलग मामले’ हैं : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्रप्रदेश में विभिन्न मंदिरों और उनकी संपत्तियों में हाल के समय में तोड़फोड़ की घटनाएं ‘अपनी तरह के अलग मामले’ हैं और हर मामले में एक अलग मंशा है लेकिन उन्हें जोड़ने और गलत दिशा देने के लिए उग्र प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात राज्य के डीजीपी जी. स्वांग ने सोमवार को कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 28 सितम्बर आंध्रप्रदेश में विभिन्न मंदिरों और उनकी संपत्तियों में हाल के समय में तोड़फोड़ की घटनाएं ‘अपनी तरह के अलग मामले’ हैं और हर मामले में एक अलग मंशा है लेकिन उन्हें जोड़ने और गलत दिशा देने के लिए उग्र प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात राज्य के डीजीपी जी. स्वांग ने सोमवार को कही।

डीजीपी ने बयान जारी कर कहा कि मंदिरों और मंदिरों की संपत्तियों पर हमले के 19 मामलों में से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शेष मामलों का भी भंडाफोड़ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वांग ने आरोप लगाए, ‘‘ये सभी अपनी तरह के अलग मामले हैं और हर मामले के पीछे अलग-अलग मंशाएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि एक दूसरी कहानी गढ़ने के लिए इन सभी घटनाओं को उग्र रूप से जोड़ा जा रहा है, जो गलत है।’’

यह भी पढ़े | Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक.

श्रीकाकुलम की घटना का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण मूर्ति का हाथ ‘गिर गया’।

डीजीपी ने कहा, ‘‘कुर्नूल की घटना में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मूर्ति को इसलिए अपवित्र किया कि उसे विश्वास दिलाया गया था कि इससे उसकी पत्नी को गर्भ ठहर जाएगा।’’

उन्होंने पुलिस जांच के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘कई हमले धन की तलाश में लगे गिरोहों ने किए जो समझा जाता है कि मूर्तियों के अंदर छिपे धन की तलाश कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से इन सभी घटनाओं के पीछे अलग-अलग मंशाएं थीं और वे एक-दूसरे से जुड़ी हुई नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी