देश की खबरें | बंगाल में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर 83.04 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में मंगलवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 3,346 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की दर सुधरकर 83.04 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, एक सितंबर पश्चिम बंगाल में मंगलवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 3,346 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की दर सुधरकर 83.04 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, सोमवार को ठीक होने वालों की दर 82.49 प्रतिशत के करीब थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर परिवार के साथ की पूजा: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,943 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,65,721 हो गई।

विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में 55 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,283 हो गई।

यह भी पढ़े | Agra Shocker: दलित दंपति नहीं दे सका अस्पताल का बिल, एक लाख में बेचा नवजात बच्चा.

प्रदेश में फिलहाल 24,822 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 43,738 नमूनों की जांच की गई।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद खलिलुर रहमान में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सांसद के परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज