एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने की जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया.

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने की जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील

नयी दिल्ली, 18 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया. अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है.

पहले चरण में जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों की 24 सीट पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने के साथ, मैं उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं, जो आज इसमें भाग लेने के पात्र हैं.’’ यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा: नड्डा

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं.’’ दूसरे चरण के चुनाव के तहत 25 सितंबर और तीसरे चरण के चुनाव के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा. चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए गए जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).