नयी दिल्ली, तीन जुलाई विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव सुधरने से सोमवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली तेल-तिलहन और कच्चे पामतेल (सीपीओ) को छोड़कर लगभग सभी खाद्य तेल- तिलहनों में सुधार दिखा।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज 4-4.5 प्रतिशत मजबूत चल रहा है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज 3-3.5 प्रतिशत मजबूत है।
सूत्रों ने कहा कि सरसों की फसल, किसानों के मजबूत हाथों में है और वे मंडियों में उतनी ही फसल ला रहे हैं जितना खप सके। लेकिन इसके बावजूद सरसों का भाव मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे यानी 5,000 - 5,150 रुपये ही बोला जा रहा है। गौरतलब है कि सरसों का एमएसपी 5,450 रुपये क्विंटल है।
सूत्रों ने कहा कि जिस तरह देश की खाद्य तेल मामले में आयात पर निर्भरता बढ़ती दिख रही है, उसके मद्देनजर सरकार को बंदरगाहों पर आयात हो रहे सूरजमुखी सहित अन्य खाद्य तेलों की पूरी जांच करने की व्यवस्था भी करनी चाहिये ताकि पता लगाया जा सके कि खाद्य तेल अधिक पुराना तो नहीं है। इसके अलावा सरकार को अपनी ओर से यह निर्देश देना चाहिये कि पैकरों को जो रिफाइंड खाद्य तेल आपूर्ति की जाती है, उसे स्टील के टैंक में ही भिजवाया जाये, इससे खाद्य तेल की गुणवत्ता कायम रहना संभव हो सकता है।
सूत्रों ने कहा कि आयात पर निर्भरता कहीं से उचित नहीं हो सकती और इससे बचने का एक ही विकल्प देश में तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाना और देशी तेल-तिलहन का बाजार विकसित करना ही हो सकता है। क्योंकि मौजूदा समय में दाम कम हैं लेकिन अगर हमारी निर्भरता बढ़ी और विदेशी कंपनियों ने दाम बढ़ाया तो हमारे पास अधिक विकल्प नहीं होगा।
सूत्रों ने कहा कि सस्ते आयातित सूरजमुखी की भरमार के कारण देश के तेल उद्योग के नुकसान के साथ-साथ इस बार सरसों और सूरजमुखी के छोटे किसानों को जिस तरह अपनी फसल कम दाम पर बेचने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कहां से होगी ? सरकार को देश के तेल-तिलहन कारोबार की इन बारीक चिंताओं पर विचार करना होगा।
सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,100-5,200 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,655-6,715 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,480-2,755 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,715 -1,795 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,715 -1,825 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,400 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,800 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,220-5,315 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,985-5,080 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY